लाेकसभा सभा चुनाव 2019 का रण तैयार है। चुनाव की रणभेरी भी बज चुकी है। राजनीतिक दलाें ने रण जीतने के लिए पासे फेंक दिए हैं। इसी क्रम में भाजपा की तरफ से दलितों को रिझाने के लिए बौद्घ संतों का समूह शनिवार से लेकर 25 मार्च तक शहर की बस्तियों में घूमेगा।
बौद्घ संत शुक्रवार देर रात महानगर पहुंच गए। धम्म यात्रा के नाम से उप्र के प्रत्येक जिलों में बौद्घ संत घूमेंगे। 2014 में भी जब बौद्घ संत यहां आए थे, तब इन संतों की अगवानी करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कानपुर में थे।