फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बराबर फिर एक वोट से जीत हासिल की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। राजपुर ब्लाक के अनवां ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए कल्लन देवी और विनोद सिंह के बीच कड़ी टक्कर हुई। मतगणना में दोनों 340-340 वोट मिले। इसके बाद कल्लन देवी ने एआरओ कौशलेंद्र पर गड़बड़ी का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। आरओ अरविंद द्विवेदी व एसडीएम रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाद में निरस्त किए मतपत्र की दोबारा गणना हुई।
विज्ञापन

दोबारा मतगणना में होने पर कल्लन देवी के 341 वोट निकले। विनोद का एक वोट कम हो गया। इससे कल्लन देवी को एक वोट विजयी घोषित कर दिया गया। ग्राम पंचायत मिरगांव में रामपाल और अनुराग कटियार के बीच कांटे की टक्कर हुई।
रामपाल को 270 तो वहीं अनुराग कटियार 267 वोट मिले। जबकि 32 मतपत्रों को निरस्त कर दिया गया। तीन वोट से रामपाल विजयी रहे। भाल ग्राम पंचायत में अरविंद दीक्षित व कमला देवी के बीच टक्कर हुई। अरविंद ने कमला को 11 वोटों से हरा दिया। अभी तक इस गांव की प्रधान कमला देवी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें