फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट से 185 गांवों की बिजली गुल, 50 हजार आबादी रही परेशान

विज्ञापन
रसूलाबाद ग्रामीण उपकेंद्र का फीडर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। शुक्रवार की दोपहर आई तेज आंधी से रसूलाबाद उपकेंद्र में अलग-अलग जगहों पर तीन फाल्ट हो गए। इससे 185 गांवों की बिजली गुल हो गई। काफी तलाश के बाद कर्मचारियों ने दो फाल्ट ही ठीक कर पाए, जबकि एक फाल्ट अभी तक न मिलने से बिजली आपूर्ति ठप है। गांवों के लोग पीने का पानी के लिए परेशान रहे। आपूर्ति न होने से करीब 50 हजार लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तेज आंधी के बाद रसूलाबाद ग्रामीण उपकेंद्र के भैसायां फीडर की सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) फुंक गई। असालतगंज फीडर का केबल बक्सा फुंक गया। जानकारी के बाद विभाग के अफसरों ने दोनों फीडरों के फाल्ट सही करा दिए। उसरी व लालू गांवों के बीच हुए फाल्ट को विभाग के कर्मी 26 घंटे बाद भी तलाश नहीं सके। फाल्ट सही न होने से रसूलाबाद ग्रामीण के 185 गांवों की बिजली गुल है। शनिवार देरशाम तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। जिससे 185 गांवों के करीब 50 हजार लोगों को भारी परेशान होना पड़ रहा है। सुजानपुर गांव के अनुरुद्ध प्रताप सिंह, कमसिया के मनोज मिश्रा, हरिशंकर, असालतगंज के लालता प्रसाद, बहादुरपुर के अमित, लालू की रेखा अग्निहोत्री, उसरी के उदय सिंह आदि ने बताया कि बिजली की आपूर्ति न होने से परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र जर्जर तारों की वजह से आदि फाल्ट हो जाते हैं। जिन्हें बदले की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें