फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elders Committee: एल्डर्स कमेटी का विवाद खत्म, विजय आचार्य रहेंगे चेयरमैन, सह चेयरमैन बनाए गए गुलाम रब्बानी

Sun, 21 Jan 2024 12:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लॉयर्स एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी व उसके चेयरमैन को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। विजय आचार्य चेयरमैन रहेंगे और गुलाम रब्बानी सह चेयरमैन बनाए गए हैं। वहीं, मुख्य चुनाव अधिकारी का पद राजेश यादव संभालेंगे।
विज्ञापन
कानपुर कोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव को लेकर दो एल्डर्स कमेटियों का चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया। शनिवार को दोनों कमेटियों के चेयरमैन, पूर्व अध्यक्ष मंडल, कार्यकारिणी के पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक में तय हुआ कि विजय आचार्य ही एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रहेंगे।

विज्ञापन

गुलाम रब्बानी को सह चेयरमैन बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी का पद सोमेंद्र शर्मा की जगह राजेश यादव संभालेंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री सोमवार को भी जारी रहेगी। 20 फरवरी से पहले चुनाव कराने के लिए जेसीपी से एक बार दोबारा मिलकर वार्ता की जाएगी। बैठक में पं. रवींद्र शर्मा, शरद शुक्ला, सुरेंद्र वाजपेई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें