फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आशियाना जलता देख सदमे में वृद्धा की मौत

Fri, 25 Sep 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के रजऊ गांव में बुधवार दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिजन ने गांव के दो लोगों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं, आंखों के सामने गृहस्थी का सामान जलता देख वृद्धा की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बात वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

रजऊ निवासी पूजा पत्नी विनोद कुमार राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर दी। दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही दो लोग उनके पूर्वजों के समय से बने बंगले (झोपड़ी) पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आरोपियों ने परिजनों को धमकाते हुए पूरे परिवार को जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी दी।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी बहन सुषमा देवी को चोटें भी आईं। झोपड़ी में लगी आग और गृहस्थी का सामान जलता देखकर मां लक्ष्मी देवी (60) पत्नी सोबरन लाल राजपूत गहरे सदमे में आ गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इससे उनकी हालत बिगड़ी और रात में हार्ट अटैक पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। अनहोनी पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। कुछ दिन पहले राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश भी करवाई थी। महिला हृदय संबंधी रोग से पीड़ित थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के साथ झोपड़ी में आग लगने के कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
....................
बयान....
शिकायत पर बुधवार को वह स्वयं राजस्व टीम के साथ गांव में जांच करने के लिए पहुंचे थे। महिला की ओर से बनाई गई झोपड़ी ग्राम सभा की जमीन पर निकली थी। इस पर उन्होंने कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे और टीम के साथ वापस आ गए थे। झोपड़ी में आग लगने की घटना को लेकर जांच करवाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - पंकज उपाध्याय, तहसीलदार रसूलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें