फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Murder: बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या से सनसनी, बदमाशों ने शव छत से प्लॉट में फेंका

Wed, 03 Aug 2022 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद

सार

 फर्रुखाबाद जिले में टेंट व्यापारी बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने हत्या के बाद शव को छत से फेंक दिया। घटना पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मऊदरवाजा थाने के गांव वैजूनगला निवासी रामसेवक वर्मा (65) का हथियापुर में टेंट हाउस है। वह पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर बने अपने मकान में अकेला रहता था। रात में किसी वक्त बदमाशों ने मकान में घुसकर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

इसके बाद बदमाशों ने बुजुर्ग के शव को छत से पड़ोस के खाली प्लाट में फेंक दिया। बुधवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मकान अंदर से बंद है। फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। परिजन भी पहुंच गए। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें