फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झोलाछाप के इलाज से वृद्ध का सड़ गया हाथ, पुलिस से शिकायत

Thu, 25 Sep 2025 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जिले में झोलाछापों के खेल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में झोलाछाप लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। रसधान के एक वृद्ध ने गलत इंजेक्शन से हाथ में संक्रमण फैलने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रसधान निवासी विनोद (55) ने पुलिस को दी तहरीर दी। बताया कि 11 सितंबर को रात में उसके पेट व कमर में दर्द हुआ। इस पर वह गांव के एक झोलाछाप को दिखाने के लिए गया था। यहां झोलाछाप ने दवाइयां ना देकर बाएं हाथ में इंजेक्शन लगा दिया। आरोप लगाया कि इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद सूजन आ गई और दर्द बढ़ गया। दूसरे दिन हाथ ऊपर न उठने व सूजन अधिक होने पर वह अकबरपुर मेडिकल कॉलेज दिखाने के लिए पहुंचा। यहां से डाॅक्टर ने उसे हैलट में इलाज कराने की सलाह दी। बताया कि हैलट पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उसे गलत इंजेक्शन लगाने से हाथ में पस पड़ने की जानकारी दी। डॉक्टर ने भर्ती कर ऑपरेशन किया। दस दिनों तक वह हैलट में भर्ती रहा। आरोप लगाया कि इलाज के बाद घर लौटा और झोलाछाप से गलत इंजेक्शन लगाने की बात कही। इस पर झोलाछाप भड़क गया और धमकी दी। उसने पुलिस को बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है। सिकंदरा थानाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित ने एसपी के यहां शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें