हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के सरीला कस्बे से ममना मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बुधवार को दस लोग घायल हो गए थे। इसमें एक घायल की उरई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने सरीला-जलालपुर मार्ग में ममना तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन नमामि गंगे से मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया, जिसके बाद जाम खुल सका।
पुरैनी निवासी चालक धीरेंद्र कुमार (24) बुधवार सुबह दस बजे अरविंद (30) पुत्र मूलचंद्र, ममना निवासी राहुल (18) पुत्र मूलचंद्र, रोहित (22) पुत्र ज्वाला प्रसाद, जगराम (40) पुत्र नन्दू, जयराम (40) पुत्र मइयादीन, बिज्जी (55) पुत्र भवानीदीन, राजू (42) कढोरा, अरविंद (37) पुत्र मातादीन,श्यामबाबू (15) पुत्र शिवचरन मजदूरों को लेकर नमामि गंगे की सड़क मरम्मत का सीमेंट लेकर खेड़ा शिलाजीत जा रहे थे।