फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएचसी में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

Wed, 12 Aug 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। नगर स्थित सीएचसी में मंगलवार को इलाज कराने आए बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस व अस्पताल प्रबंधन के समझाने के बाद रात आठ बजे के करीब परिजन कार्रवाई करवाने इन्कार कर शव घर ले गए।
विज्ञापन

सीएचसी के कर्मचारियों ने बताया की मांचा गांव निवासी रमेशचंद्र (76) मंगलवार दोपहर को साइकिल से इलाज कराने आए थे। उन्होंने बताया था की उन्हें घबराहट हो रही है। इस पर उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान इमरजेंसी कक्ष में उनकी मौत हो गई। जानकारी पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सचान ने मेमो भेजकर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजन को सूचना दी। अनहोनी पर पत्नी विद्यावती, पुत्री ज्योत्सना सचान सहित अन्य परिजन रोने लगे। परिजनों ने सीएचसी आकर चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया।
कानपुर में रह रहे बुजुर्ग के पुत्र पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेंद्र सचान ने बताया कि तीन दिन पहले पिता कानपुर से गांव आने की बात कहकर निकले थे। आरोप लगाया कि पिता की मौत के बाद उनको वीगो लगाई गई। इलाज में लापरवाही से पिता की जान गई है। परिजन ने पहले डॉक्टर के खिलाफ के कार्रवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। अस्पताल प्रबंधन व पुलिस के साथ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व अन्य जांच की। बाद में रात आठ बजे के करीब किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव को घर ले गए। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के दौरान परिजन ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न चाहने इन्कार कर प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर शव परिजन को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें