फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। खासवरा गांव के सामने मुगल रोड पर ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

औरैया के बकेवर थाना क्षेत्र के उरैग गांव निवासी हवीब अली (75) लकड़ी का कारोबार करता था। बुधवार को वह बाइक से अफसरिया गांव में प्लाट देखने जा रहा था। तभी राजपुर थाना क्षेत्र के खासबरा गांव के सामने भोगनीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में हवीब अली की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने उसकी जेब से मिली डायरी में मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी मुन्नी बेगम व पुत्र निजाम अली बिलखने लगे। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें