फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागवार गुजरी मां के चरित्र पर टिप्पणी: बुआ को दी खौफनाक मौत, गर्दन पर चाकू से किए कई वार, हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: घर पर अकेले रहने वाली बुजुर्ग बुआ की भतीजे ने निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल चाकू, मृतका के लूटे गए सोने के कुंडल व चांदी की पायल बरामद की है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी व बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधूना मोहल्ला सूरजपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी की चाकू मारकर की गई हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। मृतका का पड़ोसी मुंहबोला भतीजा ही उसका हत्यारा निकला। उसने महिला की गर्दन पर चाकू से छह वार किए थे। पुलिस ने आरोपी टीटू को कमलपुर नहर पट्टी से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू, लूटे गए जेवर, दो मोबाइल फोन और 2400 नकदी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मां पर अभद्र टिप्पणी और उसे थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसने महिला की हत्या की थी।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि 27 मई को बिधूना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला सूरजपुर में एक बंद मकान के भीतर 65 वर्षीय बुजुर्ग संतोष कुमारी का शव पड़ा हुआ है। मृतका का बेटा अपने परिवार के साथ विदिशा मध्य प्रदेश में रहता था और वृद्धा यहां घर पर अकेली रहती थीं। बेटे जैनेंद्र कुमार की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया।

एसपी ने बताया कि रविवार तड़के करीब दो बजे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी टीटू उर्फ आशीष दुबे निवासी मोहल्ला सूरजपुर को कमलपुर नहर पट्टी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 25 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे मुंहबोली बुआ संतोष कुमारी के घर गया था। वहां उन्होंने मेरी मां के चरित्र को लेकर बार-बार अभद्र बातें कहीं।

विरोध करने पर महिला ने थप्पड़ मार दिया। अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण आरोपी आपा खो बैठा और कुर्सी पर बैठी महिला की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ पांच-छह वार कर दिए। हत्या करने के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए महिला का मोबाइल बाथरूम में फेंक दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने महिला के कान के सोने के कुंडल और पैरों की चांदी की पायल लूट ले गया था। वारदात को अंजाम देकर वह घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर भाग गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें