फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: किसान की मौत पर बड़े भाई ने दे दी जान, फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 29 Sep 2020 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतरहा निवासी किसान की बीमारी के कारण सोमवार देर रात मौत हो गई। इससे आहत मृतक के बड़े भाई ने भी मंगलवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गंजजलालाबाद के मजरा खेतरहा निवासी सर्वेश (40) पुत्र स्व. तुलाराम की तबीयत सोमवार सुबह पेट दर्द होने के बाद बिगड़ गई थी। परिजन उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। सोमवार देर रात सर्वेश की हालत फिर बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर सर्वेश के बड़े भाई श्रवण (42) ने गांव के पास अमरूद के बाग में पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह सर्वेश के अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे परिजनों को श्रवण नजर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने श्रवण को फंदे पर लटकते देखा तो सूचना परिजनों को दी। दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों भाई अविवाहित थे और खेती करते थे। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें