मेरी पत्नी को शांति कैसे मिलेगी
मामले में पोस्टमार्टम के बाद पत्नी एकता का अंतिम संस्कार करने के बाद सोमवार को उनके पति राहुल गुप्ता ने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर पुलिस मेरी पत्नी का अफेयर विमल से बता रही है तो इसका साक्ष्य दें। मरने के बाद भी अगर मेरी पत्नी को बदनाम किया जाएगा, तो मेरी पत्नी की आत्मा को शांति कैसे मिलेगी।
पति राहुल ने मीडिया से कहा- मेरी मदद करें
अपील करते हुए कहा कि आप लोग मेरी मदद करें, जिससे मेरे परिवार और बच्चों को न्याय मिल सकें। राहुल ने कहा कि एकता न तो घर से जेवर ले गई थी और न ही रुपये। केवल कान में पहने हुए टॉप्स ही उसके पास थे। एफआईआर में इन्हीं जेवरों का जिक्र किया था और कुछ नहीं।
वो बोली थी... 25वीं सालगिरह ऐसे ही मनाएंगे
शेयर कारोबारी राहुल ने बताया कि 24 को जिम जाने एक दिन पहले 23 जून को वह लोग बच्चों के साथ एक रिश्तेदार की 25वीं सालगिरह मनाने गए थे। रुंधे हुए गले से बताया कि वहां से लौटते समय एकता ने कहा था कि हमारी शादी को भी 14 साल हो गए। 11 साल बाद हम लोग भी ऐसे ही शादी की सालगिरह मनाएंगे। अगले दिन वह जिम चली गई और कभी लौटकर नहीं आई।
राहुल आरोपी को गुरु मानकर छूता था पांव
राहुल ने बताया कि शुरु में वह भी जिम जाता था और विमल को गुरु मानकर पैर छूता था। आम दिनों में उनका बेटा क्रिकेट और बेटी बास्केट बॉल की प्रैक्टिस को जाती थी, लेकिन पार्टी से देर से लौटने की वजह से उस दिन बच्चे सोकर नहीं उठ पाए और एकता जिम चली गई।