फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स से गैंगरेप: पुलिस ने मुख्य आरोपी का स्कैच जारी किया, पीड़िता बोली- एक को पहचानती हूं…नाम व पता नहीं जानती

Tue, 29 Oct 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: मामले में पीडि़ता के बताये अनुसार वह एक आरोपी को पहचानती है, लेकिन उसका नाम पता नहीं जानती। उससे पूछने के बाद मुख्य आरोपी का हुलिया बनाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने उसका स्कैच जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी का स्कैच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में बरगढ़ थाना क्षेत्र में एक नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों की पहचान व पकड़ करने के लिए स्कैच जारी किया गया है। पुलिस विभाग ने मुख्य आरोपी का स्कैच जारी कर आमजन से इसकी पहचान कर पुलिस को गुप्त सूचना देने के लिए कहा है।

विज्ञापन

एसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पीडि़ता के बताये अनुसार वह एक आरोपी को पहचानती है, लेकिन उसका नाम पता नहीं जानती। उससे पूंछने के बाद मुख्य आरोपी का हुलिया बनाने का प्रयास किया गया है। स्कैच जारी कर पुलिस ने मऊ सीओ 9454401357, 9305101115, थानाध्यक्ष 9454403204 पर सूचना देने के लिए कहा गया है।

मामले में बरगढ़ थाना प्रभारी निलंबित
थाने से कुछ दूर स्थित अस्पताल में डयूटी करने जा रही नर्स से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच में कई टीमें लगी है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। अब तक हुई जांच में लापरवाही मिलने पर एसपी ने थाना प्रभारी की निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी पर आरोप है कि सीसीटीवी संचालन की गलत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी।

हाथ बांधकर ट्रैक पर फेंका था
घटना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस टीम पहुंची, जबकि घटना दिनदहाड़े आम रास्ते पर हुई थी। बरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की नर्स को अस्पताल जाते समय शनिवार की सुबह रेलवे अंडरपास के पास चार युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ बांधकर ट्रैक पर फेंककर भाग गए थे।

एसपी बोले- जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा
रविवार को आईजी जोन प्रयागराज प्रेम गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को सुबह तक पहली जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी राकेश मौर्य को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर पंकज तिवारी को थाने की कमान दी गई है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नियमित पेट्रोलिंग व गांववासियों से समन्वय स्थापित करने में रहे विफल
प्रभारी निरीक्षक को निलंबित करने के पीछे जांच के बाद कई कारण सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वे सुरक्षा को लेकर नियमित पेट्रोलिंग व गांववासियों से समन्वय आदि स्थापित करने में विफल रहे। इसके अलावा ऑपरेशन दृष्टि के तहत आमजन को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के प्रति प्रोत्साहित करने में भी नाकाम रहे। कई अन्य स्थानों पर लगे कैमरे निरीक्षण में खराब पाए गए, जबकि उन्होंने इनके सुचारु रूप से क्रियाशील होने की रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें