फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: गेम खेल रहे आठवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम

Fri, 08 Nov 2024 04:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में गेम खेलते समय आठवीं कक्षा के बच्चे ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है और न ही पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन
छात्र मनीष कुमार की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कक्षा आठवीं के छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि किशोर मोबाइल पर  गेम खेल रहा था और गेम ने ही उसकी जान ले ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

विज्ञापन

राठ के पठानपुरा मोहल्ला निवासी रामप्रताप अहिरवार ने बताया कि वह तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर है। उनके छोटे बेटे मनीष कुमार (14) ने शुक्रवार सुबह दस बजे कमरे का दरवाजा बंद कर चादर के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया।
कुछ देर बाद जब वह कमरे के पास गए, तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है। आवाज लगाने से दरवाजा न खुलने पर गेट तोड़कर अंदर गए जहां मनीष फंदे से लटका हुआ था। फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर नगर के एक विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में किसी ने नहीं दी है सूचना
परिजनों ने बताया कि छह माह से अपना ज्यादातर समय वह मोबाइल पर ही बिता रहा था। एक महीने पहले जब उन्हें पता चला कि वह मोबाइल पर गेम खेलता है। इस पर उसे ऐसा करने से रोका गया था, लेकिन वह नहीं माना। मौत पर मां ओमवती व दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि थाने में किसी ने सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें