फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: छप्पर व कच्ची दीवार ढहने से एक ही परिवार के आठ लोग मलबे में दबे, पांच की हालत गंभीर

Wed, 23 Oct 2019 01:33 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
औरैया में कच्ची दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में बुधवार को एक घर की छप्पर व कच्ची दीवार ढहने से वहां सो रहो एक ही परिवार को आठ लोग मलवे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला साथ ही संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


यह घटना फफूंद थाना क्षेत्र के खगीपुर गांव की है। घायलों को गंभीर हालत में दिबियापुर सीएचसी से सैफई में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। घायलों में हाकिम सिंह (45) पुत्र शंकरलाल, रजनी देवी (40) पत्नी हाकिम सिंह, मोना (11) पुत्री हाकिम सिंह, उपेंद्र (8) पुत्र हाकिम सिंह, विमला (6) पुत्री हाकिम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

हाकिम सिंह मजदूरी करता है और कच्ची दीवारों पर छप्पर रख कर परिवार के साथ रहता है। आज सुबह अचानक दीवार पर रखा छप्पर ढह गया। साथ ही मलवे में पूरा परिवार दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें