फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर समेत 8 बैंककर्मियों की मौत, नोट बदलने की ट्रेनिंग लेकर आ रहे थे

Thu, 10 Nov 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टक्कर के बाद गड्ढे में गिरी वैन के ऊपर गिरा कंटेनर - फोटो : ओ पी वाधवानी
विज्ञापन
बिधनू के बिनगवां ट्रीटमेंट प्लांट के पास बुधवार देर रात में कंटेनर और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि वैन उछल कर पास स्थित नाले में जा गिरी। पीछे से कंटेनर भी गड्ढें में गिर गया। हादसे में वैन चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सात एक बैंक के कर्मचारी हैं और घाटमपुर से लौट रहे थे। हादसे के बाद कंटेनर चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


मृतको में भारतीय स्टेट बैंक घाटमपुर ब्रांच के शाखा प्रबंधक रुपेंद्र सिंह  समेत अजय तिवारी, राहुल, नवीन श्रीवास्तव, उत्तम कुमार, सोहन लाल शुक्ला, अशोक तिवारी व ड्राइवर भरत लाल हैं। 
  जानकारी के  मुताबिक रात करीब 12 बजे वैन घाटमपुर से नौबस्ता की तरफ आ रही थी। जबकि खाली कंटेनर कानपुर की ओर से जा रहा था। बिनगवां ट्रीटमेंट प्लांट के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वैन बेकाबू होकर सड़क के किनारे नाले में जा गिरी। पीछे से कंटेनर भी नाले में गिर गया। कंटेनर के नीचे वैन दब गई। इससे आठ लोग दब गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आठ लोग को एक-एक कर नाले से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक सभी की सांसे थम चुकी थी। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एसबीआई घाटमपुर के मैनेजर रुपेंद्र सिंह निवासी श्याम नगर चकेरी और असिस्टेंट मैनेजर नवीन श्रीवास्तव आवास विकास हंसपुरम निवासी बताए गए हैं। अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें