यूपी के कानपुर में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 8 से ज्यादा मजदूरों के गंभीर रूप से झुलसने की सूचना आ रही है। सभी घायलों को शहर के हैलट हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कानपुर के रानियां इंडस्ट्रियल इलाके की एक बॉयलर फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बड़े धमाके के बाद मजदूर अपनी जान बचाकर भागने लगे। अचानक बॉयलर फटने से फैक्ट्री और आसपास के इलाकों में हड़कम्प मच गया।