फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के विवाद में फायरिंग पथराव, आठ लोग घायल

Sat, 01 Aug 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान खाली कराने के विवाद में शुक्रवार को जाजमऊ छबीलेपुरवा में मकान मालिक और किराएदार पक्ष में मारपीट, फायरिंग, पथराव हुआ। इसमें गोली व पत्थर लगने से आठ लोग घायल हो गए। महिलाओं से अभद्रता की गई और लड़कियों को अंधेरे में खींचने की कोशिश हुई।
विज्ञापन


पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पहुंची तब भी दोनों पक्ष भिड़े रहे। थाने में भी पुलिस के सामने नोकझोंक की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात में मकान मालिक पक्ष के समर्थन में सपा नेत्री उज्मा सोलंकी थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष ने सपा विधायक इरफान सोलंकी से पुलिस को फोन कराया।

छबीलेपुरवा में एक दुकान की किराएदारी को लेकर विवाद है। भवन और दुकान के मूल मालिक की मौत हो चुकी है। यहां रहने वाले मोहम्मद समी खान का कहना है कि उनके परिवार के पास पूरे भवन की देखरेख का जिम्मा है। इलियास उर्फ सोनू, मोनू और शानू की इस भवन में किराए पर दुकान है। समी का आरोप है कि यह लोग सात महीने से किराया नहीं दे रहे हैं और कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


खाली कराने को कहने पर गुरुवार को बवाल हुआ था और बाद में किराया अदा करने की बात पर समझौता भी हो गया था। शुक्रवार रात वह अपने भतीजे मोहम्मद सलमान के साथ अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी बीच वसीम, इलियास उर्फ सोनू, अयाज, आबिद, मोनू, शाहरुख, मोनाब, शादाब, ट्रांसपोर्टर सिद्दीकी एवं कई अन्य ने हमला बोल दिया। उन पर बंदूक और तमंचे से गोली चला दी।

गोली मोहम्मद सलमान के सिर पर लगी। शोर सुनकर बेटी रोजी आई तो मोनू और शादाब ने उस पर कांच की बोतल फेंकी। भतीजी अर्शी भी कांच लगने से घायल हुई। तब तक सोनू ने माथे पर ईंट मारकर मुझे भी घायल कर दिया। समी का कहना है कि भाई मोहम्मद शब्बीर को भी बंदूक की बट से मारा गया।

भतीजी फराह भतीजे फैज, वसीम और वकार को भी पीटा गया। समी का आरोप है कि उनके परिवार की लड़कियों से अभद्रता के बाद उन्हें बदनीयती से अंधेरे में खींचने की कोशिश भी हुई। 100 नंबर को सूचना देने पर जब पुलिस पहुंची तब भी हमलावर हावी रहे। बाद में भारी फोर्स पहुंची पर तब तक हमलावर भाग गए।
उधर चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि दुकान की किराएदारी का विवाद है। गुरुवार को झगड़ा होने पर सपा नेता महताब आलम ने समझौता कराया था। शुक्रवार को फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस पर मोहम्मद समी खान की तहरीर पर एफआईआर लिखी जा रही है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है, जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें