इसमें चार अफगानी, तीन ईरानी और एक यूनाइटेड किंगडम का था। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ महामारी एक्ट, लॉकडाउन उल्लंघन, विदेशी अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही इन सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
पासपोर्ट हैं जब्त, निर्देश का इंतजार
केस दर्ज होने के बाद गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने सभी के पासपोर्ट जब्त कर लिए थे। जिन लोगों ने इनकी जमानत ली है ये सभी वहीं पर रह रहे हैं। विदेशी जमाती कब तक यहां रहेंगे? आगे क्या कार्रवाई होगी? इस बारे में पुलिस, प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है। प्रदेश और केंद्र सरकार के आदेश का का इंतजार है।
ब्लैक लिस्ट किए गए हैं ये जमाती
जिन आठ विदेशी जमातियों को जेल भेजा गया था, उसमें अफगान के महमूद शाह हुसैनी, शब्बीर अब्दुल रहीम, जरीन जायजान मोहम्मद, बारात रहमदुल्लाह, ईरान के इब्राहिम फौलादी, अब्दुल रहीम मजदनी, यूनुस रेगी और ब्रिटेन के दाऊद अयूब इस्माइल हैं। ये भी गृह मंत्रालय से ब्लैक लिस्ट किए जा चुके हैं। जब भी ये विदेश जाएंगे तो उसके बाद भारत नहीं आ सकेंगे।
जेल गए आठ विदेशी जमाती जमानत पर छूट गए हैं। जमानत लेने वालों के संरक्षण में रह रहे हैं। शहर छोड़ने पर रोक है।
सूक्ष्म प्रकाश, सीओ एलआईयू