फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ननद की शादी के आठ दिन पहले भाभी ने फंदा लगाकर दे दी जान

Sun, 21 Jun 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मदनपुर में ननद की शादी से आठ दिन पहले शुक्रवार दोपहर को भाभी ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे फंदे से उतार कर अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन ने शव को घर ले जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मदनपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि तीन मार्च को उसकी शादी औरैया के बेला थाना क्षेत्र के कसारी निवासी मिंकू (25) के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह पत्नी मिंकू व सास सीमा के साथ पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बहन राखी की शादी 28 जून को होनी है। शादी में शामिल होने व तैयारियों के लिए वह 15 दिन पहले पत्नी के साथ मदनपुर आया था। परिजन ने शादी की तैयारियां भी पूरी कर ली थीं। शादी को लेकर पत्नी मिंकू भी उत्सुक थी।
बताया कि शुक्रवार दोपहर पत्नी अपने कमरे में आराम कर रही थी। एक बजे के करीब मां जयदेवी पत्नी को खाना खाने के लिए बुलाने गईं तो उन्हें पत्नी पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। शोर मचाने पर पहुंचे परिजन ने उसको फंदे से उतार कर अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव को घर ले आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तहसीलदार राकेश चंद्रा की मौजूदगी में पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। सिकंदरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने महिला के मायके पक्ष के लोगों ने किसी भी प्रकार के आरोप नहीं लगाए हैं। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें