फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के आठ दिन बाद पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले दी थी धमकी

Tue, 25 Feb 2020 09:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संकेतात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
सरसौल के नर्वल थाना क्षेत्र के हथेरुआ गांव में नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को उसके पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की। घटना के बाद से आरोपी पति पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन


दहेज में कार न देने पर पति ने मायके में फोन कर पत्नी की हत्या करने की धमकी दी थी। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। उन्नाव के फत्तेपुर चौरासी के दयालखेड़ा निवासी चंद्रपाल की बेटी मानवी उर्फ राजदुलारी(21) की 14 फरवरी को नर्वल के हथेरुआ गांव निवासी किसान हरपाल के बेटे लवकुश कोरी से हुई थी।

 बीते शनिवार को उसकी गलादबार हत्या कर दी गई। ससुरालवालों ने मायके पक्ष से मानवी की बीमारी से मौत की बात कह गुमराह किया था। मामले में मंगलवार को मानवी की मां चंद्रकली की तहरीर पर पुलिस ने मानवी के पति लवकुश, उसकी मां, उसकी बहन रीमा व सीमा और भाई पवन के अलावा उसके मामा के बेटे श्रवण पर  दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज किया।
विज्ञापन


चंद्रकली के मुताबिक शादी के एक दिन पहले से लवकुश व उसके परिवार वाले कार की मांग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर पहले शादी तोड़ने की धमकी दी थी। पर, बाद में वह शादी करने को तैयार हो गए थे लेकिन चौथी से फिर वह कार की मांग पर अड़े थे।

इंकार करने पर लवकुश ने फोन कर धमकी दी थी कि उनकी बेटी को वह मार देगा। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पति को हिरासत में लेकर कुछ तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें