फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ईद आज, बड़ी ईदगाह में दो बार होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रमजान के 30 रोजे शुक्रवार को पूरे हो गए और शनिवार को ईद मनाई जाएगी। बड़ी ईदगाह बेनाझाबर में ईद की नमाज दो बार अदा की जाएगी। पहली नमाज सुबह आठ बजे होगी, जबकि दूसरी सुबह 9:30 बजे पढ़ी जाएगी। इसके साथ ही जिन जामा मस्जिदों में नमाजियों की अधिक भीड़ होती है, वहां भी दो बार ईद की नमाज अदा की जाएगी। नमाजियों से अपील की गई है कि वे सड़क पर नमाज न पढ़ें और समय से पहले ईदगाह पहुंचें। वहीं शुक्रवार की शाम को लोगों ने पटाखे जलाकर ईद के आगमन की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन



ईदगाह कमेटियों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह तैयारियों का जायजा लिया। यहां सफों के लिए चूने से निशान बनाए गए। बड़ी ईदगाह बेनाझाबर, ईदगाह चांदमारी कैंट ओमपुरवा, बगाही, मसवानपुर सहित अन्य स्थानों में साफ-सफाई की गई। जामा मस्जिदों और अन्य मस्जिदों में भी तैयारी पूरी की गई। शहर काजी हाफिज मामूर अहमद जामई ने नमाजियों से अपील की कि समय की पाबंदी करें और समय से पहले ईदगाह पहुंच जाएं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। लोगों से यह भी कहा गया कि पहली जमात में मस्जिद में जगह भर जाए तो दूसरी जमात के लिए इंतजार करें और बाहर रास्ते में चादर बिछाकर नमाज न पढ़ें। नमाज अदा करने के बाद एक जगह लंबी भीड़ न लगाएं, घर लौटकर ही ईद की खुशियां साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें