फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मरियमपुर चौराहे से बर्रा बाईपास तक फ्लाईओवर बनाने की कवायद

विज्ञापन
फजलगंज चौराहा पर एलिवेटेड  रोड (पुल) का ​अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते सासंद रमेश अवस्थी व वि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। मरियमपुर चौराहे से गाेविंदनगर होते हुए बर्रा बाईपास चार लेन का फ्लाईओवर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। करीब चार किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण करीब 360 करोड़ रुपये से होगा। मेट्रो की तरह डिवाइडर पर पिलर बनेंगे। सेतु निगम ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है। पुल बन जाने से लाखों लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही कानपुर-इटावा राजमार्ग, एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ सेतु निगम के साथ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि फजलगंज में जमीन अधिग्रहीत करने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। मैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस फ्लाईओवर के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है। यह पुल मरियमपुर चौराहे के पास से शुरू होकर फजलगंज चौराहा, दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक, गोविंदनगर चावला मार्केट चौराहा, नंदलाल चौराहा, सचान गेस्ट हाउस चौराहे के ऊपर से होते हुए बर्रा बाईपास के पास तक बनेगा।
सेतु निगम के अधिकारियों को सभी वैकल्पिक बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरियमपुर चौराहे से पुल निर्माण में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन गोविंदपुरी पुल से ठीक पहले जगह कम होने से पुल के कर्व लेने में कठिनाई हो सकती है। वहां निर्माण में जगह की कमी है। सर्विस लेन भी बनाना आवश्यक होता है। सांसद, विधायक ने अधिकारियों से कहा कि मेट्रो के सिंगल पिलर की तरह और वाराणसी में बने पुल की तर्ज पर इस पुल की डिजाइन तैयार की जाए। इससे बजट बढ़ेगा। आसपास के लोगों को दिक्कतों से बचाने के लिए घुमावदार पुल बनाने का सुुझाव दिया। कहा कि इसके बनने से 20-25 मिनट में फजलगंज से एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकेगा। निरीक्षण में सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक वीके सेन, सहायक अभियंता अरविंद कुमार सागर, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एसके सुमन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें