फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगर निगम, मेट्रो, एनएचएआई के पुतले फूंके, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मछरिया के पास कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चल रहे धरने के दूसरे दिन बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम, मेट्रो प्रशासन और एनएचएआई के पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। धमकी दी कि यदि जल्द समस्या न सुलझी तो भूख हड़ताल, आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जब तक क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। आगे चलकर यहां भूख हड़ताल और आमरण अनशन करने की भी धमकी दी। धरना खत्म कराने पहुंचे नौबस्ता थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और आंदोलन खत्म कराने की कोशिश की तो नोकझोंक हुई। टकराव की नौबत आते देख मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें शांत कराया। इस आंदोलन में संजय अवस्थी, अशोक शुक्ला, सुबोध मिश्रा, विवेक गुप्ता, कमल त्रिपाठी, रामकेश राजपूत, प्रदीप त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें