फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिक्षण संस्थान ने कब्जाई चारागाह की जमीन, 9 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नरवल तहसील के महाराजपुर रूमा में स्थित एक शिक्षण संस्थान पर करीब 20 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में तहसीलदार की ओर से चारागाह की जमीन से कब्जा खाली करने का नोटिस जारी करते हुए 9 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


तहसीलदार विनीता पांडे ने बताया कि हाथीपुर ग्राम सभा की अर्जी 30,33,34 व 35 चारागाह में दर्ज है। इसका रकबा लगभग 20 बीघा है। इस जमीन पर पिछले कई वर्षों से विद्यालय के नाम से कब्जा कर रखा है। प्रकरण को गंभीरता से लेकर ने जांच कराई तो जमीन चारागाह की निकली। संस्थान को नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि सरकारी जमीन से कब्ज़ा छोड़ दे अन्यथा प्रशासन स्वयं जमीन को कब्जा मुक्त कराएगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा ने संस्थान को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें