फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा बनीं नायब तहसीलदार, गांव में जश्न

विज्ञापन
कानपुर देहात की अतिबलपुरवा गांव की वसुंधरा सिंह का चयन नायब तहसीलदार पर होने पर मां वंदना मिठाई ख - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। क्षेत्र के अतिबल पुरवा गांव निवासी वसुंधरा सिंह ने बुधवार को आए यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया। वसुंधरा का चयन नायब तहसीलदार के पद हुआ है। गुरुवार को गांव परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

मूसानगर के अतिबलपुरवा गांव निवासी व वसुंधरा के पिता राजा सिंह लखनऊ एटीएस में हैं। वसुंधरा ने फोन पर बताया कि बाराबंकी में अपने परिवार के साथ रहती हैं। माता वंदना यादव गृहणी है। छोटा भाई अवनीश सचिवालय में व छोटी बहन नेहा देवी सीतापुर में शिक्षक है। प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल नेशनल इंटर कालेज, इंटरमीडिएट सेवक यादव स्मारक इंटर कालेज बाराबंकी में की। बीसएससी लखनऊ विश्वविद्यालय, परास्नातक बुंदेल खंड यूनीवर्सिटी से किया है। गत वर्ष उनका चयन यूपीपीसीएस-2017 के रिजल्ट में सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ था। वर्तमान में वहीं तैनात हैं। पिछले दो प्रयासों में वह पीसीएस में सफल नहीं हुई थी। असफलता से हार नहीं मानी बल्कि मनोबल और बढ़ गया। पूरी लगन और मेहनत से तैयारी की। हमें लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। श्रेय वह अपने माता पिता व गुरुजनों को देना चाहती है। वहीं गांव में मौजूद चाचा लालता प्रसाद व इंद्रपाल, दादी सुनीती देवी ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें