फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के शिक्षा विभाग के बैनर तले लर्निंग फॉर टुमॉरो: इंटीग्रेटिंग एनवायरनमेंट, इक्विटी एंड सस्टेनेबिलिटी थ्रू एजुकेशन विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को समापन हो गया। सेनानायक तात्या टोपे सीनेट हॉल में सम्मेलन के दूसरे दिन वक्ताओं ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजशास्त्र विभाग ,भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रो. एके शर्मा ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम है। शिक्षा के जरिए समाज में पर्यावरणीय चेतना और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत किया जाए। विशिष्ट अतिथि प्रो. स्वीटी श्रीवास्तव ने शिक्षा में समावेशिता, गुणवत्तापूर्ण अधिगम एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया। विशिष्ट वक्ता प्रो. सुनील उपाध्याय, विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग, डीबीएस कॉलेज ने विचार रखे। विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों के 220 शोध पत्रों का वाचन किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में डॉ. तनुजा भट्ट, डॉ. रश्मि गोरे, डॉ. रत्नार्थु मिश्रा, डॉ. बद्री नारायण मिश्र, डॉ. प्रियंका मौर्या, डॉ. विमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें