फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पॉलिटेक्निक में पढ़ाई होगी हाईटेक, तैयार हो रहे 10 स्मार्ट क्लासरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक को पूरी तरह हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए संस्थान में 10 स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था से हर ब्रांच के छात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक में लगातार कम हो रही छात्र संख्या को बढ़ाने और छात्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लासरूम बनाए जा रहे हैं। इसके लिए डिजिटल बोर्ड के अलावा हाई-डेफिनिशन प्रोजेक्टर, इंटरेक्टिव स्क्रीन और हाई-स्पीड इंटरनेट उपकरण संस्थान पहुंच गए हैं। तीन स्मार्ट क्लासरूम लगभग तैयार हो चुके हैं, जिनमें टेस्टिंग का काम सफल रहा है। बाकी सात क्लासरूम का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस व्यवस्था से मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस जैसी सभी कोर ब्रांच के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
मैकेनिकल और सिविल के छात्र अब जटिल इंजनों की कार्यप्रणाली और बड़े ब्रिजों के स्ट्रक्चरल डिजाइन को 3डी एनिमेशन के जरिये लाइव देख पाएंगे। वहीं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्रों के लिए कठिन सर्किट डायग्राम और चिप लेवल कोडिंग को बड़े स्क्रीन पर वीडियो ट्यूटोरियल के माध्यम से समझाया जाएगा। कई बार महंगी मशीनों पर प्रैक्टिकल करना जोखिम भरा होता है, जिसे अब स्मार्ट बोर्ड पर सिमुलेशन के जरिये सुरक्षित रूप से सीखा जा सकेगा।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने बताया कि हम तकनीकी शिक्षा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ला रहे हैं। हमारे पास सभी जरूरी उपकरण और एलईडी स्क्रीन आ चुकी हैं। इंस्टालेशन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। हमारा लक्ष्य है कि कानपुर पॉलिटेक्निक से निकलने वाला हर छात्र सीधे इंडस्ट्री की आधुनिक मशीनों पर काम करने के लिए पूरी तरह सक्षम हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें