फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बैंक खाते में मिलेगा कक्ष निरीक्षण का पारिश्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। इस बार कक्ष निरीक्षकों को पारिश्रमिक के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के बदले मिलने वाली राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। इससे उन्हें विद्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों को सहूलियत देने के लिए यह कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रयासरत है। कक्ष निरीक्षकों व बोर्ड परीक्षा ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सुविधा का ख्याल रख रहा है। अभी तक कक्ष निरीक्षण का कार्य करने वाले शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी का पारिश्रमिक लेने के लिए उस विद्यालय में चक्कर लगाना पड़ता था जहां वह ड्यूटी करते थे। अब सीधे बैंक खाते में बोर्ड की तरफ से पारिश्रमिक की धनराशि भेजी जाएगी। बोर्ड को अक्सर शिकायतें मिलती रहीं है कि ड्यूटी करने के बाद पारिश्रमिक के लिए शिक्षकों को परेशान होना पड़ता है। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी करने में शिक्षक कतराते हैं। पिछली बार भी शिक्षकों के खाता नंबर मांगे गए थे लेकिन पूरा विवरण नहीं पहुंच पाने पर अंत में विद्यालयों के खाते में बोर्ड ने धनराशि भेजी थी।
इस बार शिक्षकों के खाते में धनराशि भेजे जाने की तैयारी लगभग पूरी है। विभाग ने बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए शिक्षकों की सूची तय करने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही उनसे खाता नंबर भी जुटाए जा रहे हैं। ताकि समय से बोर्ड को उपलब्ध कराए जा सके।
विज्ञापन

डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों की सहूलियत के लिए ये कदम उठाया है। कक्ष निरीक्षण का कार्य करने वाले शिक्षकों का खाता नंबर सहित पूरा विवरण बोर्ड को समय से उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें