फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कानपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक के घर और फैक्ट्री पर ईडी का छापा, उद्योग जगत में हलचल

Fri, 11 Jan 2019 01:37 PM IST
Priyesh Mishra यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व विधायक अजय कपूर के घर पर ईडी का छापा
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर और उनके भाई विजय कपूर के घर पर ईडी की छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया। कपूर के घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। न ही कोई अंदर जा रहा है न ही अंदर से किसी को बाहर जाने की इजाजत दी जा रही है। 
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह करीब 6 बजे पूर्व विधायक अजय कपूर के गोविंद नगर स्थित आवास पर पहुंची। बाहर खड़े सभी गार्डों को वहां से हट जाने को कहा गया। इसके बाद टीम ने उनके घर का दरवाजा बंद कर दिया। न तो किसी को अंदर जाने की इजाजत दी गई न ही बाहर जाने की। दोपहर तक ईडी की जांच जारी है।

अभी तक प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की है। सूचना यह भी है कि विजय कपूर की फैक्ट्री में भी छापेमारी जारी है। पूर्व विधायक अजय कपूर और उनके भाई विजय कपूर यूपी के बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं। उनके घर पर ईडी की छापेमारी से उद्योग जगत में हलचल मच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें