फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन घोटालाः ईडी ने 11 लोगों के खिलाफ जारी किए समन, बी चंद्रकला समेत इनके भी नाम

Mon, 28 Jan 2019 07:53 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ईडी ने 11 लोगों को तलब किया
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में अवैध खनन को लेकर सीबीआई की जांच चल रही है। इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने खनन से जुड़े 11 कारोबारियों को समन जारी कर लखनऊ में सोमवार को तलब किया है।
विज्ञापन


खनन कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है और उनके बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अवैध खनन और सिंडीकेट से जुड़े इन कारोबारियों ने अकूत संपत्ति एकत्र की है। इन कारोबारियों की संपत्ति की जांच करने के लिए सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जांच के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन

11 लोगों के खिलाफ सम्मन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रवर्तन निदेशालय भारत सरकार लखनऊ के सहायक निदेशक सुशील कुमार ने 11 लोगों के खिलाफ सम्मन जारी करते हुए उन्हें लखनऊ पूछताछ के लिए सोमवार को तलब किया है।

निदेशक ने तत्कालीन जिलाधिकारी बी चंद्रकला, खनन अधिकारी मोईनुद्दीन, खनन लिपिक रामआसरे, पट्टा धारक एमएलसी रमेश कुमार मिश्र, दिनेश कुमार मिश्र, अंबिका तिवारी, संजय दीक्षित, सत्यदेव दीक्षित, राम अवतार सिंह, करन सिंह व आदिल खान के खिलाफ समन जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें