फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रति समूह को स्टार्टअप के लिए मिलेगा 2.5 हजार रुपये

Sun, 07 Jun 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाओं के 2812 समूह को स्टार्टअप के लिए प्रति समूह के हिसाब से 2.5 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा तैयार किए गए 187 ग्राम संगठनों के अपने कार्यालय होंगे। जिसके लिए प्रति ग्राम संगठन को 75 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 9489 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाएं खुद का कारोबार कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा विभाग अभियान चलाते हुए पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़ने का काम कर रहा है। इसके तहत तैयार किए गए 2812 समूह को अब स्वयं का कार्यालय बनाने के लिए धनराशि मुहैया कराई जाएगी। इससे वह रजिस्टर, पेन व अन्य सामग्री की खरीद कर सकेंगी।
जिला मिशन प्रबंधक तौकीर आलम ने बताया कि स्टार्टअप मनी मिलने और कार्यालय स्थापना के तीन महीने बाद सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये का ऋण दिलाया जाएगा। इससे वह कारोबार की शुरूआत कर सकेंगी। वहीं इन समूह की महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या होने पर मुख्यालय के चक्कर न लगाकर स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा सके। इसके लिए तैयार किए गए 187 ग्राम संगठनों के कार्यालय स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए प्रति ग्राम संगठन 75 हजार रुपये मुहैया कराए जाएंगे। इसके अलावा एक सीएलएफ का कार्यालय स्थापित कराए जाने के लिए 3.5 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाना है।
विज्ञापन

............................
बयान-
महिलाओं को प्रेरित करते हुए समूह से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही तैयार 2812 समूह को कार्यालय स्थापित किए जाने के लिए स्टार्टअप मनी मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा 187 ग्राम संगठन के भी कार्यालय स्थापित किए जाने हैं। इसका उद्देश्य कारोबार शुरू करने वाली महिलाओं की समस्या का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा सके और वह आत्मनिर्भर बन सकें। - अशोक कुमार, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें