फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटीयंस के आइडिया पर फिदा हुए इंवेस्टर

Sun, 28 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
अाईअाईटी कानपुर में अायाेज‌ित ई-सम‌िट में वक्‍ताअाआें के संबाेधन पर ख‌िलख‌िला उठे स्टूूडेंट - फोटो : रविंद्र भाटिया, कानपुर
विज्ञापन
 आईआईटी परिसर में चल रहे ‘इंडियन एंटरप्रन्योरशिप सम्मिट 2016’  का दूसरा दिन आईआईटीयंस के लिए बेहद खास रहा। स्टूडेंटों के स्टार्ट अप आइडिया और प्रोडक्ट पर दुनिया भर के इंवेस्टर्स इस कदर फिदा हुए कि उन पर भारी रकम इंवेस्ट करने का मन भी बना लिया। यह सब सम्मिट के ‘पिच योर प्रोडक्ट’ और ‘अप स्टार्ट बिज’ कॉम्पिटीशन के तहत हुआ। इन कॉम्पिटीशन के विजेताओं की घोषणा रविवार को सम्मिट के अंतिम दिन की जाएगी। दिनभर चले सेशन में स्टूडेंट सीधे इंवेस्टरों से मुखातिब हुए। उनसे अपने स्टार्ट अप के आइडिया को साझा किया और उसे बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिए। स्टूडेंटों ने एक्सपर्टों के सामने बिजनेस प्लान का प्रजेंटेशन दिया। दूसरे दिन की शुरूआत ‘डिजाइनिंग थिंकिंग’ सेशन से हुई। इसमें स्टूडेंटों को स्टार्ट अप डिजाइनिंग के तौर-तरीकों से परिचित कराया गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

दुनिया पर राज करेगा इंटरनेट 

स्टूूडेंटाें के साथ सेल्फी लेते जुगनू के सीईअाे समर स‌िंगला
‘एथिकल हैकिंग, रोबोटिक्स एंड इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ वर्कशॉप का भी आयोजन हुआ। इसमें स्टूडेंटों को इंटरनेट की दुनिया की कई जानकारियां दी गईं। एक्सपर्टों  ने बताया कि किस तरह से दुनिया भर में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। कहा, आने वाला दिन इंटरनेट का है और यही दुनिया पर राज करेगा। 
स्टार्ट अप के लीगल एक्सपेक्ट बताए 
एक्सपर्टों ने स्टार्ट अप में आने वाली कानूनी बाधाओं से भी स्टूडेंटों को रूबरू कराया। बताया कि किस तरह से उन्हें सॉल्व किया जा सकता है। एक्सपर्टों ने राय दी कि कुछ भी शुरू करने से पहले उससे जुड़े तमाम पहलुओं को जान लेना चाहिए, जिससे आप बाद में परेशान नहीं होंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें