फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राहगीर से मारपीट कर चेन लूटने वाले ई-रिक्शा सवार लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
कानपुर। रेलबाजार पुलिस ने युवक से मारपीट कर चेन लूटने वाले चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लूट के शिकार पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रेलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रेलबाजार के कुम्हारमंडी निवासी शिवा सोनकर 21 अप्रैल को करीब चार बजे पत्नी से विवाद के बाद मीरपुर जा रहे थे। रास्ते में पकड़िया चौराहे के पास ई-रिक्शा सवार चार शातिरों ने उन्हें बीच रास्ते में रोका लिया। मारपीट करने के बाद चेन लूट कर भाग निकले। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के आरोपी मीरपुर कैंट निवासी मोहम्मद शोएब, आमिर खान, पकड़िया तिराहा मीरपुर निवासी मोहम्मद शाहरुख और मीरपुर निवासी आदित्य कुमार को सीसीटीवी कैमरों के जरिए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लूटी गई चेन भी बरामद की गई है। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें