फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-रिक्शा चालक बेलगाम, सड़क घेर खड़ा करते वाहन, राहगीर परेशान

Mon, 06 Oct 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर में ई-रिक्शा चालक बेलगाम हो गए हैं। नमस्ते चौराहा हो या फिर माती जाने वाला मार्ग सवारी बैठाने के लिए यह सड़क को घेर कर खड़े हो जाते हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों आर वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के रजिस्टर के हिसाब से जिले में 2060 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। जबकि सड़क पर सात हजार से अधिक ई-रिक्शा फर्राटा भर रहे हैं। माती रोड पर जिला अस्पताल होने की वजह से दिनभर एंबुलेंस का आना जाना होता। कई बार तो इनकी वजह से लगने वाले जाम में यह भी फंस जाती हैं। अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे व माती रोड पर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस तैनात रहती है। यह या तो आपस में बातचीत करने में व्यस्त रहते हैं। या फिर बिना हेलमेट चलने वाले दो पहिया वाहनों का चालान करने में, लेकिन इन्हें जाम का कारण बनने वाले ई-रिक्शा नजर नहीं आते हैं। जब कभी किसी अधिकारी की गाड़ी जाम में फंस जाती है, तो तुरंत टोपी पहन जाम खुलवाने में लग जाते हैं।
......................
नो-पार्किंग में खड़े होते वाहन, 1.5 करोड़ हुए बेकार
अकबरपुर नगर पंचायत से करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च कर हाईवे की सर्विस रोड से कानपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ऑटो व ई-रिक्शा स्टैंड तैयार किया गया है। जो खाली पड़ा रहता है और ई-रिक्शा चालक नमस्ते चौराहा व माती रोड पर नो-पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। वहीं कानपुर की तरफ से आने वाली सर्विस रोड पर खड़े ऑटो व ई-रिक्शा चालकों से नगर पंचायत के नाम पर पर्ची भी काट 20 रुपये प्रति दिन की वसूली भी की जाती है।
विज्ञापन

.................
सवारी बैठा हाईवे पर दौड़ते हैं ई-रिक्शा
चंद रुपयों की लालच में ई-रिक्शा चालक सवारी बैठाकर हाईवे पर अकबरपुर से रनियां तक जाते हैं। जबकि नियम यह है कि ई-रिक्शा मुख्य मार्गों से जुड़ने वाले रास्ते व शहर के अंदर के मार्गों पर ही चलेंगे। ऐसे में हाईवे पर चलने के दौरान कभी बड़ा हादसा हो सकता है। कई तो स्कूली बच्चों को भी लेकर जाने व वापस लाने का काम भी कर रहे हैं।
...................
वर्जन...........
अकबरपुर सहित जिले में सभी स्थानों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। नो-पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा। - राम बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें