फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

- चोरी की शिकायत पुलिस से करने पर आरोपी ने अंजाम भुगतने की दी थी धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी


कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र में चोरी की शिकायत करने पर आरोपी ने बुधवार रात ई-रिक्शा चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। कांशीराम अस्पताल से हालत गंभीर देख हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नई बस्ती रैदास विहार निवासी मोहम्मद गुड्डू (32) ई रिक्शा चलाता था। बड़े भाई इफ्तिखार उर्फ मुन्ना ने बताया कि बीते चार दिन पहले पड़ोस में रहने वाले रवि कुमार ने उनके घर से चार मोबाइल, नकदी और चांदी की पायल चोरी कर ली थी। परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया लेकिन पुलिस ने नाबालिग बताते हुए आरोपी को छोड़ दिया था। बुधवार देर रात रवि अपने साथियों के साथ गुड्डू के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर रवि ने गुड्डू पर चाकू से पेट व छाती में ताबड़तोड़ कई वार किए। हो हल्ला सुन लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को जाजमऊ के रैदास विहार से आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट

पुलिस की लापरवाही आई सामने

घटना में जाजमऊ पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने पहले तो आरोपी को नाबालिग बताकर चोरी के आरोप से छोड़ दिया था। लेकिन चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने उसको बालिग दिखाकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें