फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: ई-रिक्शा व बाइक की जोरदार टक्कर, चालक की मौत…परिजनों में कोहराम, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Fri, 10 Jan 2025 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर फैक्टरी एरिया के निकट कोहरे की वजह से ई-रिक्शा और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर 12 चांद थोक निवासी बद्री प्रसाद गुप्ता (65) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह बद्री प्रसाद फैक्टरी एरिया से ई-रिक्शा लेकर कस्बे की ओर आ रहा था। हाईवे पर कोहरे की वजह से ई-रिक्शा और सामने से आ रही बाइक में सीधी टक्कर हो गई। इससे ई-रिक्शा चालक बद्री प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से ई-रिक्शा चालक को पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। उधर, टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। घटना की सूचना जैसे ही मृतक के घर पहुंची वैसे ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें