कुआं सकरा होने के चलते हुई दिक्कत
जानकारी मिलते फायर ब्रिगेड की टीम पतारा चौकी पहुंची। पतारा चौकी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने कई बार कुएं से पिल्ले को बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कुआं सकरा होने के चलते दिक्कत का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक बाल्टी में रस्सी बंधकर उसमें कुछ खाने की चीज रखकर कुएं के अंदर डाला, लेकिन पिल्ला डर की वजह से इधर उधर घूमता रहा।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू
कई बार तो वह बाल्टी के पास तक आया और फिर लौट गया। काफी देर बाद पिल्ला बाल्टी के अंदर आया। जैसे ही पिल्ला के अंदर आया वैसे पुलिसकर्मियों ने रस्सी के सहारे उसे ऊपर खींच लिया। पिल्ला कुएं से बाहर निकलते ही अपनी मां के पास पहुंचा। यह देखकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। पतारा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार राजपूत ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिल्ले को कुएं से बाहर निकाला गया है।