फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नहीं कराई ई-केवाईसी, दो लाख यूनिट के हिस्से का राशन अटका

Sat, 06 Sep 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राशन कार्ड में दर्ज नाम की ई-केवाईसी (नो योर कस्टमर) नहीं कराने पर जिला पूर्ति विभाग ने कार्ड से दो लाख यूनिट निलंबित की है। इन्हें तीन माह तक उनके हिस्से का राशन नहीं दिया जाएगा। समय रहते ई-केवाईसी नहीं कराई तो राशन कार्ड से उनका नाम यानी यूनिट हटा दी जाएगी। बड़ी संख्या में कार्ड धारकों की यूनिट निलंबित किए जाने से राशन पाने वालों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

खाद्यान वितरण में होने वाली कालाबाजारी और गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार सख्ती कर रही है। इसके तहत वितरण प्रणाली में कई बदलाव किए गए हैं। शासन की मंशा है कि पात्र लोगों को ही योजना का लाभ मिले। इसको लेकर राशन कार्ड के हर यूनिट को आधार और वितरण करने वाली मशीन से जोड़ दिया गया है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद जो अपात्र थे, उनके राशन कार्ड कट गए। इसके बाद सही और पात्र व्यक्ति को ही राशन मिले, इसके लिए कार्ड के हर यूनिट की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इसके बाद भी लाखों यूनिट की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। विभाग ऐसे लोगों को संदिग्ध मान रहा है।
इस पर ई-केवाईसी न कराने वाले यूनिट को निलंबित कर राशन वितरण न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पूर्ति विभाग ने जिले के 197490 यूनिट की ई-केवाईसी न पाए जाने पर उन्हें तीन माह सितंबर, अक्तूबर, नवंबर तक निलंबित कर दिया है। अब उन्हें कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद ही राशन मिल सकेगा। विभागीय आंकड़ों की बात करें तो जिले में 1327477 यूनिट हैं। इसमें 197490 यूनिट का ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है। इनमें से 12113 यूनिट ऐसी हैं, जिनमें बच्चे शामिल हैं और उनकी में उम्र पांच वर्ष से कम हैं। इनकी ई-केवाईसी की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

................................
ई-केवाईसी न कराने वालों में प्रवासी अधिक

बड़ी संख्या में जनपद में लोग बाहर रहते हैं, जो ई-केवाईसी नहीं करवा पाए हैं। परिवार के सदस्य कार्ड में उनका नाम जुड़वा कर उनके हिस्से का राशन उठा रहे थे। इसमें कई लोगों के परिवार के सदस्य की मौत के बाद भी राशन ले रहे थे। ई-केवाईसी प्रक्रिया लागू होने के बाद इसका खुलासा हुआ। ऐसे करीब 10563 मृतकों के नाम राशन कार्ड से हटाए गए हैं। इसमें नगर क्षेत्र में 1393 व ग्रामीण क्षेत्र में 9156 मृतकों के नाम सामने आए। इसकी जांच कर राशन कार्ड में दर्ज मृतकों के नाम काटने का काम किया गया।
..................



वर्जन......

कार्ड निरस्त होने से बचाने के लिए तीन माह का समय

प्रवासी मजदूरों और नौकरीपेशा वाले लोगों को लेकर समस्या आ रही है। बुजुर्गों और बच्चों का बायोमेट्रिक डाटा आधार कार्ड से मेल नहीं खाने से भी अड़चन आ रही है। अभी उपभोक्ताओं के पास तीन माह का मौका है। इस बीच सत्यापन करा लेंगे तो राशन वितरण शुरू हो जाएगा। नए निर्देश के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को राशन दिया जाएगा। इससे ज्यादा उम्र के बच्चों की केवाईसी जरूरी है। नए राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक यूनिट का सत्यापन अनिवार्य है। ई-केवाईसी न कराने पर कार्ड से यूनिट हटा दी जाएगी। - अभिषेक कुरील, जिला पूर्ति अधिकारी



...................

जिले में कार्ड धारकों की यह है स्थिति

ग्रामीण क्षेत्र में अंत्योदय अन्न योजना के तहत 48237 कार्ड धारक है। इसके 157417 लाभार्थी है। जबकि पात्र गृहस्थी योजना में 274772 कार्ड धारक के 1068791 लाभार्थी है। वहीं, शहरी क्षेत्र में अंत्योदय अन्न योजना के 2910 कार्ड धारकों पर 9800 लाभार्थी व पात्र गृहस्थी योजना के 23241 कार्ड धारकों पर 91943 लाभार्थी है।
विज्ञापन

..........................
अगस्त माह तक हुई ई-केवाईसी पर एक नजर

कुल लाभार्थी - 13,27,477
ई-केवाईसी पूर्ण - 11,29,987

ई-केवाईसी अपूर्ण - 1,85,377
पांच वर्ष के कम - 12,113
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें