उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आशाखेड़ा चौराहे के पास तीन दिन पहले यू टर्न करते समय ट्रक ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल सिक्योरिटी गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की बहन की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव निवासी शमीम खान (42) लखनऊ के प्रसाद हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड था। चार जनवरी को वह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। तभी हाईवे पार करते समय उन्नाव की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी।
मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना देकर उसे प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उसी दिन इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई थी। मृतक की बहन अमीना खान की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।