फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धोखाधड़ी के मामले में डंपर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात मौरंग लादकर जा रहे डंपर चालक के अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमें में खलबली मच गई। करीब चार घंटे की जांच के बाद पता चला कि डंपर चालक को धोखाधड़ी के मामले में दमनदीप (दमन) की पुलिस ले गई है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात लगभग 11 बजे ऊसराहार पुलिस को सूचना मिली कि चित्रकूट से इटावा की ओर जा रहे डंपर चालक अनिल सिंह निवासी नगला बधाई, थाना सौरिख कन्नौज को परशुरामपुर के पास एक सफेद कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया है। सूचना पर थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार को अवगत कराया।
एसएसपी ने एसओजी और सर्विलांस टीमों को अलर्ट कर जांच के निर्देश दिए। जांच में डंपर के परिचालक ने बताया कि सफेद कार सवार लोग खुद को दमन पुलिस बताते हुए चालक को साथ ले गए थे। पुलिस ने सफेद कार की जांच कराई तो गाड़ी का नंबर दमन का निकला। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने दमन के थाने नानी दमई से संपर्क किया तो पूरा मामला स्पष्ट हुआ।
विज्ञापन

दमन पुलिस के पीएसआई जिगनेस पटेल ने बताया कि 25 अक्तूबर को चालक अनिल के खिलाफ पोलिकैब कंपनी ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कंपनी ने बताया था कि गुजरात से हैदराबाद भेजे गए कीमती सामग्री से भरे ड्रम हैदराबाद पहुंचने पर खाली या अधूरे पाए गए थे। ड्रमों पर होलोग्राम भी नहीं मिला था।इस मामले में दमन पुलिस लोकेशन के आधार पर अनिल का पीछा करते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तक पहुंची और उसे विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि अनिल ने अपना मोबाइल सिम तोड़ दिया था और नया ट्रक चलाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें