फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के हरदोई में हादसे के दौरान 1 की मौत 10 घायल

Fri, 08 Jun 2018 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी के हरदोई में मंगलवार हुए हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गयी और 10 घायल लोग घायल हो गये। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर डंपर ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान पिकअप पर सवार जोगेंद्र (40) पुत्र रामकिशन निवासी बंटा थाना सुरसा की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं पिकअप पर सवार अंशुल मिश्रा (16) पुत्र अवनीश निवासी भदैचा, कोतवाली शहर अनूप (28) पुत्र नारायण निवासी खुदई थाना सुरसा ,राजू (40)पुत्र गयादीन निवासी तुन्दवल थाना सुरसा ,अनूप (15) पुत्र कमलेश निवासी मझिला थाना सुरसा, प्रदीप (22)पुत्र रमेश चंद्र निवासी खुदई सुरसा, सुशील (40) पुत्र रामशरण निवासी फातियापुर सुरसा ,अनिल (28) पुत्र रामसनेही निवासी तेरिया थाना सुरसा, रविनंदन (30)पुत्र राजाराम निवासी खुदई थाना सुरसा, राम भजन (30) पुत्र नंद राम निवासी घमोइया थाना सुरसा और चालक प्रदीप निवासी सेमरा चौराहा थाना सुरसा घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है । इनमें से दो घायलों अनूप पुत्र नारायण और सुशील पुत्र राम रतन की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें