रात में ही चाय बनाकर घर में कई लोगों को पिला दी
रात करीब एक बजे सभी वैवाहिक कार्यक्रम पूरे होने के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। दुल्हन ने करीब एक घंटे बाद सभी को चाय पिलाने के लिए कहा, तो परिजनों ने सुबह चाय बनाने की बात कही, लेकिन उसने रात में ही चाय बनाकर घर में कई लोगों को पिला दी। इससे दूल्हा जनवेश और मां उर्मिला देवी और कुछ अन्य लोग गहरी नींद में सो गए।
सुखदेव को ढाईघाट पुल पर रात में ही कार से फेंका
दुल्हन अपने रिश्तेदारों के साथ सोने का एक हार, एक सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी झाले और करीब दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई। उन्हीं लोगों के साथ शादी कराने वाला सुखदेव भी चला गया, लेकिन सुखदेव को ढाईघाट पुल पर रात में ही कार से फेंक दिया गया।
15 दिन में शादी कराने की बात कही थी
सोमवार सुबह पांच बजे घटना की जानकारी होने पर दूल्हा जनवेश और मां उर्मिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दूल्हे के बड़े भाई भूरे यादव ने बताया कि शादी कराने वाले ने पहले ही ढाई लाख रुपये ले लिए थे। उसने 15 दिन में शादी कराने की बात कही थी। साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। मझिया को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।