फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में लगी आग, घर गृहस्थी का सामान जलकर राख

Sat, 18 Jun 2022 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में आग लग गई। इससे घर गृहस्थी का सामान, पंपिंग सेट सेक्शन, चारपाई, बिस्तर आदि जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग लगने के बाद सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई, जिसमें घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि आंकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दौलत यार पुर निवासी बहादुर पुत्र भभूती के घर में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक आग की लपटें उठने लगी। परिवार के लोग खेतों पर काम करने गए थे। लपटों को देखकर घर की तरफ दौड़े। शोरगुल की आवाज पर परिवार के लोगों के साथ गांव वालों ने आग बुझाई। 
जब तक आग पर काबू पाया जाता घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में चारपाई, गेहूं, सरसों, पंपिंग सेट सेक्शन, प्लॉस्टिक का फीता बिस्तर आदि सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें