फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेरोजगार चाट कार्नर', इस ठेले पर लिखे डिग्रियों के नाम देख दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे!

Wed, 25 Apr 2018 09:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ठेले पर एमए, बीएड डिग्रियों के लिखावाए नाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहने के लिए ये चाट का ठेला तो बड़ा फेमस है लेकिन इसको चलाने वाले का दर्द बयां करने के लिए ठेले पर लिखे चंद शब्द काफी नजर आते हैं। ये किस्सा यूपी के हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र का है। कस्बे में टीईटी, बीएड, बीएससी और एमए की डिग्रियां लेकर खाली हाथ घूम रहे बेरोजगार युवक ने चाट का ठेला लगाना शुरू कर दिया। पढ़े-लिखे निमिष ने चाट के ठेले पर अपनी डिग्रियां लिखी हैं। वह सरकार की वादाखिलाफी से आहत है।
विज्ञापन



दो दिन से कस्बे के बंदर पार्क के निकट चाट का ठेला लगा रहे निमिष गुप्ता ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की है। उसके पिता मजदूरी करते हैं और मां पिहानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। निमिष ने बताया कि चाट पकौड़े का ठेला उसने किसी के सुझाव पर नहीं लगाया। लगातार सात वर्षों तक नौकरी का इंतजार करने के बाद मायूस होकर उसने ये कदम उठाया। उसके मां-बाप ने उसके लिए सपने देखे थे।


वह भी पढ़ लिखकर उनका सहारा बनना चाहता था, लेकिन सरकार की अनदेखी से खुद उन पर बोझ बनकर रह गया। यही एहसास उसे सोने नहीं देता था। उसने मेहनत से पढ़ाई की और किसी कक्षा में फेल नहीं हुआ। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीएससी तथा बीएड के साथ उसने एमए और 2011 में टीईटी भी उत्तीर्ण की। इसके बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली। अब चाट के ठेले से वह परिवार का बोझ कुछ तो कम कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें