फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की खपत रही दो गुनी, होटल कारोबार भी चमका

Thu, 27 Feb 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रयागराज महाकुंभ में जाने-आने वालों की वजह से जिले के हाईवे के किनारे के पेट्रोल पंपों और होटल-ढाबा वालों को दो गुना से ज्यादा कारोबार हुआ। सामान्य दिनों में एक-दो कमरे बुक करने वाले होटलों में कमरे खाली नहीं रहे। खाने वालों की संख्या भी आम दिनों की अपेक्षा दो गुना रही। इसी तरह, पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की मांग दोगुना हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ की वजह से हाईवे के किनारे के कारोबार में पंख लग गए। जिले की सीमा से दो नेशनल हाईवे इटावा-कानपुर व कानपुर-झांसी निकले हैं। कानपुर-इटावा हाईवे पर जिले की सीमा महटौली से रायपुर तक पड़ती है। इतनी दूरी में 50 से अधिक पेट्रोल पंप और करीब 60 होटल व ढाबा हैं। सिकंदरा, डेरापुर, अकबरपुर, बारा, रनियां के आसपास सीएनजी पंप हैं। कुंभ में जाने वाले यात्रियों की वजह से यहां हमेशा भीड़ रही।
जिन पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों में डीजल-पेट्रोल की खपत दो से तीन हजार लीटर रहती थी, वहां 20 जनवरी के बाद खपत दो गुनी हो गई। यही स्थिति सीएनजी की रही। सामान्य दिनों में एक सीएनजी पंप पर तीन से चार हजार किलो की बिक्री होती थी। महाकुंभ के दौरान बाहरी राज्यों की गाड़ियां बढ़ने से खपत सात से आठ हजार किलो प्रति दिन तक पहुंच गई। इनमें स्थानीय गाड़ियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

जिले की सीमा से गुजरे दोनाें हाईवे से 13 जनवरी से 25 फरवरी तक प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या लाखों में रही। वाहनों की आवाजाही बढ़ने से कारोबार में उछाल आया। सबसे ज्यादा पेट्रोल पंप और होटल संचालकों को फायदा हुआ है। इनके कारोबार में आम दिनों की अपेक्षा दो से तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। इससे कारोबारी काफी खुश हैं।
-
उमरन के पास पेट्रोल पंप है। सामान्य दिनों में पेट्रोल की करीब दो से तीन हजार लीटर व डीजल की करीब पांच, छह हजार लीटर बिक्री रहती है। महाकुंभ शुरू होने के बाद पेट्रोल और डीजल में दोगुना इजाफा हो गया। डीजल, पेट्रोल की डिमांड भी करनी पड़ी।
- धीरेंद्र शुक्ला मैनेजर पेट्रोल पंप

..............



रनियां सीएनजी पंप में सामान्य दिनों में तीन हजार किलो गैस की बिक्री होती थी। महाकुंभ प्रारंभ होने से अब तक 4 गुना यानी 12 हजार किलो तक का इजाफा हुआ है। हालांकि भीड़ रहने से कुछ समस्या जरूर हुई। मगर इससे अच्छा कारोबार हुआ है।
- सुमित कुशवाहा मैनेजर सीएनजी पंप

..................



सामान्य दिनों में होटल में 24 घंटे में 300 लोग खाना खाते थे। महाकुंभ शुरू होते ही 24 घंटे में होटल में रुकने वालों की संख्या 800 से 900 तक चली गई। सामान्य दिनों में प्रतिदिन एक, दो कमरों की बुकिंग होती है, लेकिन 15 जनवरी से अब तक रूम खाली नहीं रहे। एडवांस बुकिंग मिलती रही। महाकुंभ ने अच्छा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह राजावात, होटल संचालक

फोटो-08 धीरेंद्र शुक्ला।
फोटो-09- सुमित कुशवाहा
फोटो-10-कुलदीप सिंह राजावत।
फोटो-11 सीएनजी पंप पर लगी वाहनों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें