फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पवन एक्सप्रेस में पानी को लेकर मची हाय-तौबा, यात्रियों का पारा हुआ हाई, जमकर किया हंगामा

Mon, 27 May 2019 12:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
यात्रियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दरभंगा से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही पवन एक्सप्रेस (11062 अप) की बोगियों में पानी न होने से गुस्साए यात्रियों ने रविवार सुबह चित्रकूट जिले में मानिकपुर जंक्शन पर जमकर हंगामा किया। स्टेशन अधीक्षक से यात्रियों की जमकर नोकझोंक हुई। सतना में बोगियों में पानी भरवाने का भरोसा मिलने पर यात्री शांत हुए। पवन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे बाद 8:23 बजे आगे रवाना हो सकी।

विज्ञापन

मानिकपुर स्टेशन पर यात्रियों का पारा तब और चढ़ गया जब प्लेटफार्म की ज्यादातर टोटियां भी बे-पानी मिलीं। नाराज यात्रियों ने बताया कि वाराणसी, मिर्जापुर और इलाहाबाद स्टेशन पर बोगियों में पानी न होने की शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। स्टेशन अधीक्षक एचएल पांडेय ने समझाया कि मानिकपुर में कोच तक पानी पहुंचाने का इंतजाम नहीं है। अगले स्टेशन पर बोगियों के टैंक भरवाने का भरोसा देकर ट्रेन चलाने की कोशिश की तो स्लीपर बोगी एस-आठ के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर गाड़ी रोक दी।

 

ऐसा कई दफा होने पर रेलवे की कैंटीन और स्टेशन के बाहर से पानी का इंतजाम कराया गया। स्टेशन स्टाफ के साथ जीआरपी, आरपीएफ के अफसर भी यात्रियों को समझाने पहुंचे। सतना में हर हाल में पानी का इंतजाम कराने के रेलवे के भरोसे पर यात्री शांत हुए। फिर पवन एक्सप्रेस को चलाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें