फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते महिला ने मासूम को साथ में लेकर लगाई आग, बचाने आया पति भी झुलसा

Fri, 17 May 2019 12:19 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते दर्दनाक कदम उठा लिया। तीन साल की बच्ची को साथ में लेकर महिला ने केरोसिन डाल कर आग लगा ली। पत्नी व बच्ची को जलता देख बचाने आया पति भी झुलस गया। आनन-फानन पड़ोसियों की मदद से परिजन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के मरगया निवासी शंकर पुत्र मलखान, पत्नी उपाशना व तीन साल की बच्ची के साथ रहता है। रात करीब 10 बजे उपाशना ने केरोसिन डाल कर आग लगा ली। इस दौरान तीन साल की बच्ची भी आग की लपटों में घिर गई। पत्नी और मासूम को आग की लपटों में घिरा देख पति उसे बचाने के लिए दौड़ा। आग की लपटों में तड़पती महिला ने पति को पकड़ लिया। इससे तीनों गंभीर रूप से जल गए। आनन-फानन परिजन व पड़ोसी तीनों को सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू कलह के चलते ऐसा कदम उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें