फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ठंड ने बरपाया कहर, 58 की मौत

Thu, 04 Jan 2018 06:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कानपुर समेत पूरे सूबे में सर्दी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार से बुधवार के बीच 24 घंटों के दौरान सूबे में 58 लोगों की मौत हो गई।


 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
मंद गति से चल रहीं सर्द हवाएं लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही हैं। अधिकतर जिलों में धूप निकलने के बाद भी गलन से लोग कांपते रहे। अभी तीन से चार दिन तक मौसम के इसी तरह रहने के आसार हैं। कोहरे से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
सेंट्रल यूपी एवं बुंदेलखंड के दस जिलों में 37 लोगों की ठंड से मौत हो गई। बुंदेलखंड में पारे ने चार साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। जाड़े से मरने वालों में कानपुर के 10, बांदा के चार, हमीरपुर दो, महोबा चार, जालौन तीन, चित्रकूट एक, फर्रुखाबाद एक, कन्नौज पांच, औरैया चार और फतेहपुर के तीन लोग हैं।

 

4 of 5
डेमो पिक
पूर्वांचल के 10 जिलों में ठंड से 15 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी में चार, बलिया, जौनपुर और चंदौली में तीन-तीन, आजमगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
ठंड से गोरखपुर में दो ,बदायूं में दो, संभल और रामपुर में भी एक -एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें